Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए ऐसे की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल अनाज मंडी जुंडला में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'करनाल अनाज मंडी जुंडला में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। करनाल के परिवारजनों ने ठान लिया है कि पुनः प्रचंड मतों से दोहरा कमल खिलाने है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश में अगले छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल अनाज मंडी जुंडला में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications