Haryana News: सीएम सैनी ने बरोदा में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के बरोदा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बरोदा को एक ही परिवार की विरासत बनाकर रखने वालों को बरोदा की जनता इस बार अपने वोट से जवाब देने वाली है।विजय संकल्प रैली की ये तस्वीरें बता रही हैं कि बरोदावासी परिवारवाद और तुष्टीकरण की दुकान पर परमानेंट ताला लटकाकर सोनीपत सीट पर एक बार फिर कमल खिलाने और हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली को जितवानें के लिए कमर कस चुके हैं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के बरोदा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications