Haryana News: सीएम सैनी ने पंजाब के डेरा बस्सी में जनसभा को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के डेरा बस्सी में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बीती रात डेरा बस्सी की जनसभा में सहभागिता कर भारतीय जनता पार्टी को जीताने का संकल्प लिया गया। जनता के बीच जाकर अजीबो-गरीब कांग्रेस और आप के गठबंधन के बारे में पंजाब को आगाह किया। विडंबना देखिए,अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन कर पार्टी बनाई और आज दोनों गठबंधन कर साथ में चुनाव लड़ रहे हैं।जनता फिर एक बार इन भ्रष्टाचारियों और नशा माफिया प्रेमी गठबंधन को सबक सिखाएगी।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो गए हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। अब सीएम सैनी पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के डेरा बस्सी में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications