Haryana News: सीएम सैनी ने फरीदाबाद में नामांकन सभा को किया संबोधित, जीत को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की नामांकन सभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। इस दौरान लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज फरीदाबाद में आयोजित नामांकन जनसभा में जनता का जो असीम समर्थन देखा उससे स्पष्ट है कि हमारे लोगो को विश्वास है कि एक सशक्त और विकसित भारत की नींव रखना केवल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में ही संभव है। आपके समर्थन से हम आगामी लोकसभा चुनाव में विजय की दिशा में अग्रसर हैं और मोदी जी के सपनों का विकसित भारत जरूर बनेगा। हमारे अनुभवी नेता कृष्णपाल गुर्जर को नामांकन से पहले ही फरीदाबाद लोकसभा की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर 10 लाख वोटों से जीतने का संकल्प ले लिया है। आज की नामांकन सभा में लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया उपस्थित रहे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की नामांकन सभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। इस दौरान लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications