Haryana News: सीएम नायब सिंह ने गुंडों को दी चेतावनी, कहा-'खुद सुधर जाएं, नहीं तो हम सुधार देंगे'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद कार्यालय में भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में माफिया और गुंडो को सुधर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बदमाश स्वयं अपने आप को सुधार ले अन्यथा वह सुधार देंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आए सीएम नायब सिंह सैनी का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

शहर के सेक्टर 15 स्थित भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि संसद में दो सीटों से अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाली भाजपा इस बार 400 पार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वोटिंग तक वह घर में बैठे। बल्कि जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए विकास कार्यों के दम पर गर्व के साथ जनता के बीच जाए और वोट मांगे। जनता का आशीर्वाद भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है। इसलिए इस बार भी हरियाणा से सभी 10 लोकसभा सीट जिताकर संसद में भेजेंगे।

cm saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर 15 स्थित भाजपा कार्यालय अटल कमल में झंडा फहराने के बाद कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलेगा। हरियाणा में इन दिनों बढ़ रहे क्राइम की बात करते हुए 2016 में यूपी के एक वाकये का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर उन दिनों क्राइम रेट अधिक था। एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिले तो उन्होंने क्राइम से निजात दिलाने की बात कही। उन्होंने लोगों को भाजपा को वोट देने पर अपराध से निजात दिलाने की बात कही। लोगों ने कहा कि यूपी से बदमाश भागेंगे तो हरियाणा में जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि यूपी से बदमाश आएंगे तो हरियाणा में हम बदमाशों को संभाल लेंगे। उन्होंने बदमाशों को चेतावनी दी कि वह सुधर जाए नहीं तो उन्हें सुधार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के जिला कार्यालय आगमन पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा शंख ध्वनि और ढोल से स्वागत किया गया।

सीएम सैनी ने कार्यक्रम में कहा कि आज फरीदाबाद में जो उत्साह देख रहा हूं। फरीदाबाद की सरदारी बोल रही है। अबकी बार कृष्णपाल गुर्जर को 10 लाख से ज्यादा वोटो से जीतना है। सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम घर नहीं बैठेंगे। एक-एक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि मतपेटी के अंदर एक-एक वोट डलवाएंगे।

सीएम सैनी के फरीदाबाद आगमन पर सराय टोल पर विधायक राजेश नागर और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने स्वागत किया। क्यूआरजी सेक्टर 16 फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, राजकुमार बोहरा, ओमप्रकाश रेक्सवाल, मूलचंद मित्तल, आर्यन सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद बल्लबगढ़ अनाज मंडी पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+