Haryana News: सीएम नायब सिंह ने पंचकूला में मनसा देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
Haryana News: हरियाणा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला स्थित मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता बीमा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'जय माता दी। आज पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर मन का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के अपने समस्त परिवार जनों की खुशहाली के लिए कामना की।'

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया है। हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह पहली बार माता मनसा देवी के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने हरियाणा की जनता की खुशहाली की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications