Haryana News: सीएम नायब सिंह ने करनाल में कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-'मोदी के सामने नहीं मिल रहे प्रत्याशी'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को करनाल की पुरानी सब्जी मस्कके शेड में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बाबा साहब के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सुबह जिसे तैयार करते हैं। शाम को वह मना कर जाता है। क्योंकि नरेंद्र मोदी के साढ़े 9 साल के कार्यकाल के कार्यों के आगे कांग्रेस के 55 साल का कार्यकाल कहीं ठहरता ही नहीं है।

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रही है। बाबा साहब के बने संविधान के कारण ही हम सभी आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि इसमें महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, युवाओं और किसानों आदि समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

cm saini

उन्होंने कहा कि जो 2019 का संकल्प पत्र था। उसे पूरा करने के बाद उसके आगे की योजनाओं को लिया गया है। जबकि कांग्रेस ने 2009 के घोषणा को ही पूरा नहीं किया था। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की परिकल्पना पर दिल्ली अमृतसर फोरलेन बनाया गया था। लेकिन कांग्रेस के शासन में इसकी हालत खस्ता हो गई। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा किया है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि आज करनाल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी नहीं तलाश पा रही है। जिसके कारण कांग्रेस के लोगों को उत्साह तो पहले ही ठंडा पड़ चुका है। कांग्रेस की स्थिति ऐसे भंडारे जैसी है। जिसमें कोई अंदर जाता है तो अंदर पूड़ी खत्म हो चुकी होती है। जब बाहर आता है तो उसकी चप्पल चोरी हो चुकी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+