Haryana News: अंबाला में बोले सीएम नायब सिंह, कहा-'आचार संहिता है, 4 जून के बाद आपकी एक एक बात सुनी जाएगी'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गढ़ नारायणगढ़ में शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। सीएम सैनी ने रैली में बतौर मुख्यमंत्री हिस्सा लिया। इस रैली में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। यह रैली लोकसभा चुनाव में अंबाला लोकसभा सीट के प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए आयोजित की गई थी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दिवंगत रतनलाल कटारिया की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए बंतो कटारिया को लेकर आओ।
पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुझे सीएम बना कर नारायणगढ़ को बड़ा सम्मान दिया है। मुझे तो मालूम भी नहीं था। मैं तो कम कर रहा था। काम करते-करते मुझसे कहा गया कि आपको हरियाणा देखना है। मैंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के नाते मैं लोगों को जोड़ने का काम कर रहा हूं। मगर कहा गया कि आपको दोनों ही काम देखते हैं।

सीएम सैनी ने कहा कि मैं जब अंबाला आया था तो मैंने कहा था कि मुझे मालूम है कि कार्यकर्ताओं की क्या-क्या दिक्कत होती है। आपका मुख्यमंत्री अब 24 घंटे उनके लिए उपलब्ध है। सीएम ने कहा कि मैं उत्तराखंड था। चंडीगढ़ 10:30 बजे पहुंचा। वहां पर एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री असीम गोयल के समक्ष आया था। इस समस्या पर 12:30 बजे तक मेरी उनसे चर्चा हुई। अधिकारियों को साफ कह दिया गया कि या तो समाधान निकाल ले अन्यथा 4 जून के बाद हम निकाल देंगे।
उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगी हुई है। मन की बात मन में है। मगर 4 जून के बाद आपकी एक-एक बात सुनी जाएगी। पीछे में राजस्थान में 2 महीने लगाकर आया। वहां मंडल की बैठक ले रहा था। तब मुझे पता चला कि पार्टी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। वहां जब कार्यक्रम में गया तो जोर की बारिश शुरू हो गई। ढाई से 3 हजार माताएं भी वहां पर थी। एक भी नहीं हिला और कुर्सियां सिर पर उठाकर वहीं बैठे रहे। यह लोगों का पीएम नरेंद्र मोदी के लिए प्यार है। जब-जब मुझे नारायणगढ़ के लोगों ने काम दिए। उन्हें हर संभव तरीके से करने का काम किया है। अस्पताल के काम में तेजी लाने को लेकर उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद पूछूंगा। जो काम बताया जाएगा वह किया जाएगा।
इस दौरान अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में पहले तो केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके कामों को गिनाया। इसके बाद दिवंगत रतनलाल कटारिया के नारायणगढ़ से जुड़ाव को साझा किया। भाषण के आखिर में बंतो कटारिया ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी की जोड़ी को कमल का बताया है।












Click it and Unblock the Notifications