Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने जताया पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद का दायित्व मिलने पर पीएम मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम विकास के लिए काम करेंगे। हमने स्पीकर से कल सुबह करीब 11 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। हमने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन के बारे में सूचित कर दिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के प्रभारी बिपलब देव का आभार जताता हूं। उन्होंने जिस सोच के आधार पर मुझे यह जिम्मेदारी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भाव को आगे बढ़ते हुए हर व्यक्ति तक सरकार पहुंचे। हमारी सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति की अपेक्षाओं को पूरा करेगी। उसे विचारधारा के साथ काम करेंगे।

सीएम सैनी ने आगे कहा कि आज हमने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है। मंत्रिमंडल की बैठक में हमने फैसला किया है कि कल सुबह 11 बजे सदन बुलाया जाएगा। इसके लिए हमने राज्यपाल को भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि 48 विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को दिया गया है। विधानसभा में कल विश्वास प्रस्ताव को प्राप्त करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications