Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशियों को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने पर सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय जनता पार्टी ने शेष 4 लोकसभा क्षेत्रों से भी योग्य और दमदार उम्मीदवार हरियाणा की देव तुल्य जनता से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उतार दिए हैं। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर अब हमारे प्रत्याशी सामने हैं।'

भाजपा ने रविवार देर शाम लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा की बची हुई चार सीटों पर इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में हरियाणा की हिसार, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और रोहतक लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पार्टी ने हिसार से रणजीत चौटाला, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, रोहतक से अरविंद शर्मा और सोनीपत से मोहनलाल बड़ोली को चुनाव मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications