Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने सिरसा में कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल, जीत का दिया मंत्र
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज सिरसा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और समाज से आए विभिन्न वर्गों के लोगों के उत्साह से यह निश्चित है कि सिरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की फिर एक बार ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संभाल रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सिरसा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए है।












Click it and Unblock the Notifications