Haryana News: सीएम नायब सिंह ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नमन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'महान समाज सुधारक,भारत रत्न,भारतीय संविधान के शिल्पकार,बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। समाज के शोषितों,वंचितों,पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे बाबा साहेब के आदर्श मूल्य एवं उच्च विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।'

आपको बता दें कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित महार परिवार में हुआ था। वह एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे।जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था। उनकी जयंती पर हम सभी उनके विचार उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications