Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर आमजन से की मुलाकात, समस्याएं सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम ने उनकी समस्याएं सुकर अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर उनके द्वारा बताए गए विषयों के समाधान हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे है। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम ने उनकी समस्याएं सुकर अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications