Haryana News: सीएम नायब सिंह ने पंजौड़ी में परिचितों से की मुलाकात, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ जाते हुए रास्ते में गांव पंजौड़ी निवासी रिटायर्ड सूबेदार रविंद्र के प्रतिष्ठान पर जाकर उनसे मुलाकात की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नारायणगढ़ जाने के रास्ते में गांव पंजौड़ी निवासी अपने परिवारजन रिटायर्ड सूबेदार रविंद्र जी के प्रतिष्ठान पर जाना हुआ। रविंद्र जी ने जो हमारा सत्कार किया उसे आजीवन याद रखूंगा।'

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला लोकसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में जनसभा कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने नारायणगढ़ जाने के दौरान पंजौड़ी में अपने परिचितों से भी मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications