Haryana News: सीएम नायब सिंह ने तिगांव में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की मतदान की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद लोकसभा के तिगांव में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'फरीदाबाद लोकसभा के तिगांव के मतदाताओं का पिछले दो चुनावों में भाजपा को इतना अटूट आशीर्वाद प्राप्त हुआ कि आपकी ताकत से देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े से बड़े फैसले कर पाया।'

उन्होंने लिखा कि 'फरीदाबाद लोकसभा के लोगों को अपना रिकॉर्ड अपने ही हाथों से तोड़ने में बहुत आनंद आता है और इस बार का उत्साह इतना तीव्र है कि 2019 का रिकॉर्ड 2024 में टूटने जा रहा है।इस लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने आदरणीय कृष्णपाल गुर्जर को कम से कम 10 लाख वोटों से एक तरफा जीताने का मन बना लिया है।'
सीएम सैनी ने आगे लिखा कि 'तिगांव में सफल विजय संकल्प रैली आयोजित करने के लिए हमारे स्थानीय विधायक राजेश नगर का आभार।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कृष्णपाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद लोकसभा के तिगांव में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications