Haryana News: सीएम नायब सिंह ने सहारनपुर में एनडीए प्रत्याशी के लिए की जनसभा, मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सहारनपुर में एनडीए प्रत्याशी राघव लखनपाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'माता शाकुंभरी देवी की पवित्र धरा सहारनपुर में भाजपा और आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी राघव लखनपाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। आपके द्वारा दिए गए पूर्ण बहुमत का भाजपा ने उपयोग धारा 370 समाप्त करने और ट्रिपल तलाक जैसी सामाजिक बुराई को हटाने के लिए किया है।'

उन्होंने लिखा कि 'फिर से एक बार प्रधानमंत्री मोदी जी को ताकत देने के लिए आपका समर्थन चाहिए,ताकि सभी गारंटियां पूरी हो सकें और 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। हरियाणा में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। पार्टी सीएम सैनी का उपयोग अन्य राज्यों में भी कर रही है। इसी क्रम में सीएम सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सहारनपुर में एनडीए प्रत्याशी राघव लखनपाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications