Haryana News: सीएम नायब सिंह देवीकूप भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेश के लिए माता रानी से की कामना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 52 शक्तिपीठों में एक कुरुक्षेत्र के देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माता रानी से सुख समृद्धि और शांति की कामना की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जय माता दी। आज दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर 52 शक्तिपीठों में एक धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों के लिए माता रानी से सुख समृद्धि और शांति की कामना की।'

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। इसे दुर्गा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घर-घर में कुलदेवी की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। सीएम सैनी ने यहां भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इसके बाद सीएम सैनी ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 52 शक्तिपीठों में एक कुरुक्षेत्र के देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माता रानी से सुख समृद्धि और शांति की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications