Haryana News: सीएम नायब सिंह ने होली के पर्व की देश और प्रदेश वासियों को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने होली के पावन पर्व पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग,हर्ष- उल्लास,एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि लेकर आए यहीं कामना है।'

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरियाणा में भी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली के त्यौहार की बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के साथ फूलों की होली खेली। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी होली का त्यौहार मनाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने समस्त देश और प्रदेशवासियों को होली के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications