Haryana News: सीएम नायब सिंह ने पलवल में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे मत
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली में जनसभा को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पलवल की जनता का उत्साह और भाजपा के कार्यकर्ताओं का जज्बा देखकर मन आनंदित हो गया। निश्चय ही फरीदाबाद में फिर से रिकॉर्ड मतों से कमल खिलने जा रहा है।आज पलवल में भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।'

उन्होंने लिखा कि 'इस ब्रज क्षेत्र ने मोदी जी को सदैव अपना आशीर्वाद दिया है और निश्चित रूप से आगे भी देता रहेगा।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कृष्णपाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह बुधवार को फरीदाबाद दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने पलवल में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली में जनसभा को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications