Haryana News: सीएम नायब सिंह ने बड़खल में विजय संकल्प रैली किया संबोधित, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद के बड़खल में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत माता के एक सपूत नरेंद्र मोदी आज आपके भरोसे का पर्याय बन चुके है।क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है।'

उन्होंने लिखा कि 'बड़खल की विजय संकल्प रैली के माध्यम से आह्वान किया कि एक बार फिर अपना भरपूर आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और कृष्णपाल गुर्जर को दें आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे।'
सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे लिखा कि 'बड़खल में ऐतिहासिक जन आशीर्वाद के लिए स्थानीय विधायक और मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा जी का आभार व्यक्त करता हूं।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कृष्णपाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद के बड़खल में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications