Haryana News: सीएम नायब सिंह ने तिजारा में जनसभा को किया संबोधित, कहा-'भाजपा पूर्ण बहुमत से हैट्रिक लगा रही'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अलवर के तिजारा में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज तिजारा राजस्थान में अलवर लोकसभा से बीजेपी के लोकप्रिय प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।'

उन्होंने लिखा कि 'इस दौरान तिजारा के लोकप्रिय विधायक बालकनाथ समेत पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता व भारी संख्या में आमजन की उपस्थिति से साफ है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर पूर्ण बहुमत से हैट्रिक लगाने जा रही है।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाषणों के अपने बेबाक अंदाज से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की निगाह में अपनी जगह बना ली है। अब पार्टी उनका उपयोग हरियाणा से बाहर के राज्यों में भी कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के पक्ष में जनसभा की है। अलवर जिला हरियाणा से जुड़ा हुआ जिला है। यहां के स्थानीय निवासियों की रिश्तेदारी गुड़गांव और हरियाणा में है। इस लिहाज से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अलवर जिले में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications