Haryana News: सीएम नायब सिंह ने राजस्थान के उदयपुरवाटी में जनसमूह को किया संबोधित, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झुंझनू लोकसभा क्षेत्र के उदयपुरवाटी में जनसमूह को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के लिए मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'शौर्य और समर्पण की भूमि राजस्थान की जनता ने हमेशा से किसान हितैषी मोदी सरकार को अपना स्नेह व सहयोग दिया है। झुंझनू लोकसभा क्षेत्र के उदयपुरवाटी में विशाल और उत्साही जनसमूह को संबोधित किया। लोकसभा सहप्रभारी प्रवेश साहिब सिंह और भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी मौजूद रहे।'

cm saini

उन्होंने आगे लिखा कि 'इस बार मोदी जी के '400 पार' के संकल्प की सिद्धि में राष्ट्रप्रथम को अपना ध्येय मानने वाले राजस्थान के लोगों की भूमिका बड़ी अहम रहने वाली है।'

आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने झुंझनू लोकसभा क्षेत्र के उदयपुरवाटी में जनसमूह को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के लिए मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+