Haryana News: सीएम मनोहर लाल ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, कहा- शाश्वत संदेश का अनुकरण करें

Haryana News: दुनियाभर समेत भारत में क्रिसमस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी एक शुभकामना संदेश जारी करके जनता को इस त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं।

manohar laal

सीएम मनोहर लाल ने अपने सन्देश में कहा कि क्रिसमस खुशियों का त्योहार है, जिसे दुनिया भर में बड़ी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। सीएम मनोहर लाल कहा कि यह दिन ईसा मसीह की जयंती का प्रतीक है और शांति और सद्भाव की भावना को पुनर्जीवित करता है। यीशु मसीह के जीवन और महान शिक्षाओं पर विचार करते हुए,जो कि सेवा, दया और विनम्रता के मूल्यों को रेखांकित करती है, सीएम ने सभी की भलाई और समृद्धि की आशा व्यक्त की और कहा की समाज में इसी प्रकार सद्भावना कायम रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नागरिकों, विशेष रूप से ईसाई भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि जैसा कि हम इस पवित्र त्यौहार को मनाते हैं। आइए हम सभी के लिए अपना हाथ बढ़ाकर भगवान यीशु मसीह के शांति के शाश्वत संदेश का अनुकरण करें। इस शुभ अवसर पर, आइए हम अपने दैनिक जीवन में ईसा मसीह की शिक्षाओं को अपनाते हुए न्याय और स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित समाज बनाने का संकल्प लें। ज्ञात हो कि पूरी दुनिया में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन को प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें 'ईसा मसीह ने ऐसा समाज बनाने पर काम किया, जिसमें सभी के लिए न्याय हो', क्रिसमस कार्यक्रम में बोले PM मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+