Haryana News: सीएम खट्टर ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर ली बैठक, रेवाड़ी में 16 को करेंगे एम्स का शिलान्यास

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रेवाड़ी में आयोजित होने वाली पीएम मोदी की विकसित भारत विकसित हरियाणा रैली की तैयारी को लेकर चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय में बैठक की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आगामी 16 फरवरी को रेवाड़ी ज़िले में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से AIIMS का शिलान्यास होने जा रहा है। इस अवसर पर रेवाड़ी में आयोजित होने वाली पीएम की "विकसित भारत-विकसित हरियाणा" रैली की तैयारियों को लेकर आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक की।'

पीएम मोदी 16 को करेंगे एम्स का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी के गांव माजरा में एम्स हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी माजरा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे। केंद्र सरकार 210 एकड़ में बनने वाले एम्स का निर्माण 1300 करोड रुपए खर्च करेगी। अस्पताल में 750 बिस्तर सहित 100 सीट का मेडिकल कॉलेज नर्सिंग कॉलेज और 25 सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट्स का ओपीडी होगा।

cm khattar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+