Haryana News: डोंकी रूट से विदेश जाने पर बोले सीएम खट्टर, कहा-'विदेश में रोजगार उपलब्ध करवा रही सरकार'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल के दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम खट्टर ने आमजन के साथ जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं का निवारण किया। इस अवसर पर सीएम खट्टर ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से जनसंवाद की हर शिकायत अधिकारियों के पास जाती है और उनका समाधान होता है। सीएम ने युवाओं से डोंकी रूट से विदेश जाने की परंपरा छोड़ने की अपील भी की है।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि करनाल के प्रत्येक वार्ड में 100 करोड़ से अधिक के काम हुए हैं। वार्ड एक में 116 करोड़ के काम हुए हैं। जिसमें राज्य स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाया गया है। सीएम ने बताया कि पांच लोगों की पेंशन की शिकायत मिली थी। अधिकारियों से बात करके मौके पर ही उनकी पेंशन को चालू करवा दिया गया है।

cm khattar

रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस पार्टी के शामिल नहीं होने पर सीएम खट्टर ने निशाना साधते हुए कहा कि यह आस्था का विषय है। जिनकी श्रद्धा होगी, वो जाएंगे। जिनकी नहीं होगी, वे नहीं जाएंगे। सीएम ने कहा कि जिन लोगों को अवसर मिले उन्हें अयोध्या जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने डोंकी रूट से विदेश जाने की परंपरा को प्रदेश में बना रही नई बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से विदेश जाने वाले युवक परेशान होते हैं। जब उनके परिजन वापस बुलाना चाहते हैं तो उनको खोजना मुश्किल होता है। क्योंकि ये बिना वीजा गए होते हैं। सीएम खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वैध तरीके से विदेश में रोजगार उपलब्ध करवा रही है। ऐसे युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+