Haryana News: विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बोले सीएम खट्टर, कहा-'लोगों में जबरदस्त रुझान'

Haryana News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति हरियाणा में लोगों का जबरदस्त रुझान है। एक करोड़ से अधिक आबादी का यात्रा का हिस्सा बनने की संभावना है। अब तक 6 लाख 28 हजार से अधिक लोग यात्रा में पहुंच चुके हैं। 2 लाख 59 हजार से महिलाओं ने यात्रा से जुड़कर आधी आबादी का प्रतिनिधित्व किया है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाकर महिलाएं अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को जनसंवाद कार्यक्रम से जोड़ा है। हरियाणा को वीरों, किसानों और खिलाड़ियों की धरती के नाम से जाना जाता है। यात्रा के दौरान सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अब तक 202 लोगों की काउंसलिंग की गई है। किसान भी मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, स्वामित्व कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना और पीएम कुसुम योजना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। प्राकृतिक खेती के बारे भी सैकड़ों किसान जानकारी लेने के लिए आगे आ रहे हैं।

manohar lal

उन्होंने कहा कि मेरी फसल, मेरा ब्यौरा राज्य सरकार की एक ऐसी योजना है। जिसके तहत किसान अपने खेत में उगाई गई फसल की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करता है। बाद में जब मंडी में फसल बेचने जाता है तो उसी के अनुसार उसका भुगतान डीबीटी के माध्यम से मिलता है। अब ऐसा समय आ गया है कि किसान को आढ़ती के पास नहीं जाना पड़ता है। बल्कि आढ़त लेने के लिए आढ़ती को किसान के पास आना पड़ता है। प्रदेश में 1300 से अधिक किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्यौरा योजना के तहत आवेदन किए हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक पंचायतों में विकसित भारत यात्रा पहुंच रही है। इसके अलावा 1200 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों, 150 से अधिक स्थानीय खिलाड़ियों और लोग कलाकारों को सम्मानित किया जा चुका है। यात्रा के दौरान प्रतिदिन 66 हजार से अधिक लोग वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र के विजन के अनुरूप शपथ ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+