Haryana News: भ्रष्टाचार को लेकर बोले सीएम खट्टर, कहा-'यह कैंसर है और भाषणों से खत्म नहीं होगा'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार एक कैंसर है। यह भाषणों से खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद कहा था कि मेरी बिरादरी पर एक दाग भ्रष्टाचार का है। जिसे समाप्त करना चाहता हूं। यह चुनौतीपूर्ण कार्य उन्होंने संभव करके दिखाया है। हम भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में काफी हद तक भ्रष्टाचार कम हुआ है। लेकिन अब भी जहां बचा है। उसे हम सब को मिलकर खत्म करना है।

सीएम खट्टर शनिवार को पंचकूला के लोक निर्माण विश्रामगृह में हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे अधिक प्रभाव गरीब व्यक्ति पर पड़ता है। भ्रष्टाचारी गरीब व्यक्ति का हक मारकर स्वयं को समाज में प्रतिष्ठित दिखाने का कार्य करते हैं। इसलिए हमें समाज के साथ संबंध जोड़कर समाज सेवा का दायित्व निभाना चाहिए। भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।

cm khattar

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से दूर रहकर देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान प्रदेश के 9 जिलों के 25 स्थानों पर जहां मिशन कर्मयोगी की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहां पर भी अधिकारी व कर्मचारी ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़े। सीएम खट्टर ने प्रदेश में भ्रष्टाचार रोकने में सराहनीय कार्य करने वाले 16 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरी दुनिया में भ्रष्टाचार विषय पर आज के दिन चर्चा हो रही है। भ्रष्टाचार किसी देश व प्रदेश तक ही सीमित नहीं है। बल्कि पूरी दुनिया में कम या ज्यादा मिलता है। इससे मुक्त होने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जन जागरण की कोई कमी नहीं है। कमी है तो केवल संस्कारों की है। यदि हम जीवन में संस्कार और संतोष के भाव का समावेश कर लें तो भ्रष्टाचार से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक, नैतिक और चारित्रिक भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना जरूरी है।

सीएम खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचारी देश व समाज को खोखला करने का काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार एक तरह का कैंसर है। जिसके घातक परिणाम होते हैं। इसके अलावा चारित्रिक भ्रष्टाचार की सोच वाले व्यक्ति समाज में अपनी लोकलाज बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार करते हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, चाणक्य तथा चंडीगढ़ निवासी समाजसेवी जगदीश आहूजा के जीवन का उदाहरण देकर लोगों का आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्तियों में पारदर्शिता रखी। किसी भी आवेदक के साथ भेदभाव नहीं किया। मेरिट के आधार पर ही नौकरियां दी गई। जिसकी बदौलत गरीब के बच्चे का नौकरी पाने का सपना पूरा हुआ है।

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि भ्रष्टाचार असंतोष, ईष्या और हीन भावना का घोतक है। हीन भावना से ग्रसित व्यक्ति भ्रष्टाचार करते हैं। वर्तमान में सरल केंद्रों के माध्यम से 600 से अधिक नागरिक सुविधाओं व सेवाओं को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। मार्च 2024 तक 3.50 लाख अधिकारियों व कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षित किए जाने की योजना है। जिससे भ्रष्टाचार रोकने में बड़े पैमाने पर लाभ होगा। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र की नींव के लिए खतरा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में सभी को एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। भ्रष्टाचार उन्मूलन के कार्य में पारदर्शिता व निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए चीफ विजिलेंस अफसरों की तैनाती की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+