Haryana: सीएम खट्टर बोले- हरियाणा सरकार का जन समस्याओं के ऑन द स्पॉट समाधान पर फोकस

Haryana News: हरियाणा सरकार ने जन समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर हर सप्ताह उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बीच विकसित भारत संकल्प यात्रा को हर दरवाजे तक पहुंचाने को लेकर प्लान तय किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान को दिशा निर्देश दिया है।

हरियाणा में 30 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा को राज्य में समर्थन मिल रहा है। इस बीच सीएम मनोहर लाल खट्टर लगातार उपायुक्तों के साथ बैठकें कर फीडबैक ले रहे हैं। सीएम खट्टर ने इस हफ्ते शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपायुक्तों के साथ अहम बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति का फीडबैक लिया। मीटिंग के दौरान सीएम ने कहा कि लगभग 4800 से ज्यादा गांवों को कवर किया जा चुका है।

CM Khattar Video Conferencing

सीएम ने कहा कि गांवों के बाद अब शहरों में भी यात्रा शुरू होनी चाहिए। बता दें कि 7 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री का विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने का प्लान है। इस दौरान वे यात्रा में शामिल लोगों से सीधा संवाद करेंगे और सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने को लेकर फीडबैक लेंगे।

वहीं इससे पहले सीएम ने कहा कि पूरे राज्य में 'मोदी की गारंटी वाली गाड़ी' पंचायत से पंचायत और ब्लॉक से ब्लॉक तक घूम रही है। ये वाहन हर घर तक पहुंचने और लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए समर्पित हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों नागरिकों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने दोहराते हुए कहा कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी विभागों की टीमें तब तक कार्यक्रम स्थल न छोड़ें जब तक वहां मौजूद नागरिकों के सभी प्रार्थना पत्रों का निराकरण न हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+