Haryana News: सीएम खट्टर ने पीएम मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, प्रदेश के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान हरियाणा में चलाई जा रही योजनाओं व विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शिता पूर्ण मार्गदर्शन उन्हें सदैव नई ऊर्जा के साथ जन सेवा की प्रेरणा देता है। इस शिष्टाचार भेंट के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट के अवसर पर हरियाणा में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सीएम खट्टर ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अगले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल होने वाले दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं के नाम को लेकर भी चर्चा की। बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों में भाजपा दूसरे दलों से बड़े नेताओं को तोड़कर अपने यहां एंट्री करने की योजना बना चुकी है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मिशन 10 में विजय के लिए शुभकामनाएं देते हुए धरातल पर काम करने को कहा साथ ही उन्होंने 10 लोकसभा सीट जीतने का लंबा और बड़ा टास्क दिया है।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपने निवास पर बुला लिया और प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। गृहमंत्री अमित शाह ने इन संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर अपना मार्गदर्शन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिया। इसके अनुसार मुख्यमंत्री खट्टर ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की है।












Click it and Unblock the Notifications