Haryana News: सीएम खट्टर ने लोकसभा चुनाव कार्यालयों का किया उद्घाटन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को अंबाला के सेक्टर 10 जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। सीएम खट्टर के साथ गृहमंत्री अनिल विज ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव के लिए अंबाला लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही प्रदेश के बाकी 9 लोकसभा कार्यालय का भी वर्चुअली उद्घाटन किया।
सीएम खट्टर ने इस दौरान कहा कि कल सुबह 8:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का फोन आया था। उन्होंने पूछा कि लोकसभा की सीटों की क्या स्थिति है। 10 में से कितनी सीट मजबूत है। कितनी मध्यम और कितनी कमजोर हैं। इस पर सीएम ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि अभी तो ऐसी समीक्षा नहीं बता सकता हूं। लेकिन हरियाणा से 10 की 10 लोकसभा सीट जीत कर देंगे।













Click it and Unblock the Notifications