Haryana News: सीएम खट्टर ने ग्राम पंचायत को सौंपा पैतृक मकान, बच्चों के लिए बनेगी ई-लाइब्रेरी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपना और चचेरे भाई का पैतृक मकान ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया है। सीएम खट्टर सुबह रोहतक से भिवानी जाते समय पैतृक गांव बनियानी पहुंचे। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि मकान में ई-लाइब्रेरी बनाई जाए। जो गांव की अगली पीढ़ी के काम आ सकेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भिवानी के लिए रवाना हो गए।
सीएम खट्टर ने बनियानी में कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह अपने पैतृक गांव में आए हैं। जो उनके लिए दर्शनीय है। उन्होंने कहा कि उनका बचपन यहां बीता और पढ़ाई भी यहीं पर की है। यह मकान माता-पिता की निशानी है। जो उन्होंने मेरे नाम किया था।

उनको महसूस हुआ कि यह मकान गांव के काम आना चाहिए। सीएम खट्टर ने कहा कि वह अपना और चचेरे भाई का मकान मिलाकर गांव को सुपुर्द कर रहे हैं। ताकि गांव में यहां ई-लाइब्रेरी बनाई जा सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों का जायजा भी लिया।












Click it and Unblock the Notifications