Haryana News: सीएम खट्टर ने दी राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पूरे भारत के लिए जोश का दिवस है ! स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती पर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में आयोजित 'विवेकानंद युवा महासम्मेलन' में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आये हुए उत्साही युवाओं को सम्बोधित किया एवं राष्ट्र के युवा सन्यासी के बारे में विचार साझा करके उन्हें नमन किया। भारत के हृदय गौरव स्वामी जी ने भारतीयों को जागरूक करने के साथ-साथ हमारी संस्कृति, परम्परा व चिंतन के विषय में शिकागो जाकर पश्चिमी जगत को भी अवगत कराया था। प्रदेश सरकार द्वारा 'संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना' के अंतर्गत आयोजित 'विवेकानंद युवा महासम्मेलन' युवाओं को अपनी शक्ति को सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करेगा तथा हरियाणा को एक ऊँचे मुकाम पर लेकर जाने में सहायक होगा।'

क्या है राष्ट्रीय युवा दिवस
स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है। यूएनओ द्वारा साल 1984 में युवा दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। इस दिन को मनाने का मकसद युवाओं को प्रेरित करना है।












Click it and Unblock the Notifications