Haryana News: सीएम खट्टर ने देश की महिला बैडमिंटन टीम को दी जीत की बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'इतिहास रचने वाली भारत की बेटियां ! उत्कृष्ट कौशल और शानदार प्रदर्शन से "बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप" का खिताब जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं। भविष्य में भी आप सभी का स्वर्णिम सफर जारी रहे। आपकी खेल प्रतिभा से देश-दुनिया में भारत का परचम ऐसे ही लहराता रहे।'
भारतीय महिला टीम ने पहली बार एशियाई चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा है। यह पहला अवसर है। जब भारत की कोई टीम यह खिताब जीतने में कामयाब रही है। पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम ने खिताबी मुकाबले में थाईलैंड को 3-1 से मात दी। भारत ने इससे पहले इस प्रतियोगिता में दो पदक जीते थे। भारतीय पुरुष टीम ने 2016 और 2020 में कांस्य पदक हांसिल किए थे।

भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर दमदार शुरुआत की। लेकिन इसके बाद थाईलैंड ने दो-दो से स्कोर बराबर कर दिया। निर्णायक मुकाबले में 17 साल की अनमोल खरब ने खुद से ऊंची रैंक वाली खिलाड़ी को हराकर जीत तय की।












Click it and Unblock the Notifications