Haryana News: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कल हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज, जानिए पूरी कार्यक्रम
Haryana News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा घरौंडा स्थित अनाज मंडी में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।
हरियाणा बीजेपी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। हरियाणा बीजेपी ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा लोकसभा चुनाव का हरियाणा में किया जाएगा शंखनाद। 19 मार्च 2024 मंगलवार प्रातः 11 बजे अनाज मंडी घरौंडा में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।'

'












Click it and Unblock the Notifications