Haryana News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले बीजेपी विधायक, कहा-'लोगों को मौके पर मिल रहा योजनाओं का लाभ'

Haryana News: हरियाणा के भिवानी स्थित कृष्णा कॉलोनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर आम जन द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

विधायक सर्राफ द्वारा लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फैंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को मजबूत करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की संकल्प शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि गारंटी की गाड़ी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, महिला, किसान व युवाओं को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। सरकार की गारंटी की गाड़ी द्वारा वंचित पात्र लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है।

ghanshyam sarraf

वहीं दूसरी ओर भिवानी शहर की डीसी कॉलोनी में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकता अनुसार दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर नागरिकों को उज्ज्वला, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय योजना, पीएम - स्वनिधि योजना और शहरी आजीविका मिशन आदि की पूर्ण जानकारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+