Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर से मिले कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल, जानिए क्या बात हुई
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने मुलाकात की है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने और कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर श्री नवीन जिंदल जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निश्चित ही वे अपने राजनीतिक अनुभव और कौशल से पार्टी की जन हितैषी नीतियों व राष्ट्रवादी विचारधारा को और आगे तक ले जाएंगे।'

नवीन जिंदल ने रविवार को ही भाजपा ज्वाइन की थी। भाजपा ने रविवार को ही पांचवी सूची जारी की थी। इस सूची में नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया था।
नवीन जिंदल ने भाजपा से टिकट मिलने के बाद कहा कि यह मेरे करियर की दूसरी पारी है। भाजपा ने मुझ पर भरोसा जताया है। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया। आपको बता दें कि नवीन जिंदल पहले कांग्रेस के नेता थे। कांग्रेस का साथ छोड़कर जिंदल ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा है।
नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलने के बाद चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर जाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications