Haryana News: सीएम नायब सिंह से मिले कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल, पीएम मोदी का जताया आभार
Haryana News: कुरुक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। सीएम के संत कबीर कुटीर आवास पर पहुंचकर जिंदल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी है।
भाजपा ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी की थी। इसमें नवीन जिंदल का भी नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव में उतारा है।

नवीन जिंदल ने बीजेपी का आभार जताते हुए कहा कि यह मेरे करियर की दूसरी पारी है। भाजपा ने मुझ पर विश्वास दिखाया। इसके लिए उनका शुक्रिया। आपको बता दें कि नवीन जिंदल पहले कांग्रेस के नेता थे। कांग्रेस का साथ छोड़कर जिंदल ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा है। नवीन जिंदल ने रविवार को ही कांग्रेस को अलविदा कहा था।
दिल्ली में हुई प्रेस वार्ता के दौरान नवीन जिंदल ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने पीएम मोदी का भी धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि मैं प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने में शामिल होकर पूर्ण रूप से अपना योगदान दूंगा। होली के दिन जिंदल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चंडीगढ़ निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications