Haryana News: हरियाणा के अफसरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 एचसीएस अफसर बनेंगे आईएएस
Haryana News: हरियाणा सरकार जल्द ही अपने एचसीएस अफसरों को बड़ी खुशखबरी देने वाली है। पिछले 4 साल से हरियाणा सिविल सर्विस के अफसर की लंबित पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में अब जल्द ही 15 एचसीएस अधिकारियों को इस पद पर प्रमोट किया जाएगा।
इसी को लेकर यूपीएससी की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेज कानूनी राय के साथ भेज दिए गए हैं। इसके बाद यूपीएससी की ओर से एक बैठक आयोजित होगी। जिसमें मुख्य सचिव सीनियर आईएएस यूपीएससी और केंद्र सरकार के सदस्य शामिल होंगे और प्रमोशन पर फाइनल मुहर लगा दी जाएगी।

आपको बता दें कि हरियाणा में कुल 15 पदों पर एचसीएस से आईएएस पद पर पदोन्नति होनी है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने 2002, 2003 और 2004 के बीच के 30 अफसर के नाम भेजे हैं। वहीं हरियाणा सरकार ने 2020 2021 और 2022 के 15 रिक्त पदों के लिए पिछले साल ही 30 अफसर के नाम भेज दिए थे।
लेकिन संघ लोक सेवा आयोग ने सरकार की भेजी गई सूची पर सवाल खड़े कर दिए यूपीएससी ने सरकार को पत्र भेजा और कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि 2001 और 2004 की एचसीएस और संबद्ध सेवाओं की परीक्षाओं में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में हेर-फेर किया गया था और पूरी भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
उसके बाद सरकार ने एजी ऑफिस से राय पूछी। एजी ऑफिस की ओर से कहा गया की प्रमोशन में कोई दिक्कत नहीं है। बाद में सरकार ने अपनी रिपोर्ट में सभी दस्तावेज, एसीबी की जांच रिपोर्ट और चार्जसीट और कानूनी राय भी भेज दी है। यूपीएससी ने फिलहाल इसमें कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। अब यूपीएससी की ओर से मीटिंग की तारीख तय होनी है। इसी बैठक में प्रमोशन पर मुहर लग जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications