Haryana News: हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड की 71 लाख रुपए की राशि वापस दिलाई

Haryana News: हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि लोगों को अपनी जमा पूंजी को साइबर फ्रॉड में ना गंवाना पड़े। हरियाणा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से रोजाना साइबर अपराधियों द्वारा फ्रॉड करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग साइबर फ्रॉड का शिकार ना हो। इसके लिए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। परिणामस्वरूप अब साइबर फ्रॉड रोकने संबंधी किए गए कार्यों के उत्कृष्ट परिणाम सामने आने लगे हैं।

हाल ही में इसका एक उदाहरण देखने को मिला जब साइबर फ्रॉड का शिकार हुए एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट की 71 लाख रुपए की राशि को वापस करवाया गया। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने हरियाणा पुलिस का आभार जताया है।

cyber fraud

मामला गुरुग्राम से संबंधित है। 16 फरवरी 2024 को गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध पूर्व में एक लिखित शिकायत दी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देकर एक ऐप के माध्यम से स्टॉक मार्केट में इंवेस्ट करने के लिए कहा गया। जिसके झांसे में आकर वह साइबर ठगी का शिकार हो गया। इस शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर अपराध पूर्व गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध प्रियांशु दिवान के निर्देशानुसार साइबर अपराध पूर्व थाना में तैनात निरीक्षक सवित कुमार की टीम ने कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को 22 मार्च 2024 को जयपुर से पकड़ने में सफलता हांसिल की। आरोपियों की पहचान 'मकवाना हर्षद रमेश भाई निवासी काडिया प्लॉट पोरबंदर (गुजरात), निकुंज मनसुख भाई चौहान निवासी राजीव नगर पोरबंदर (गुजरात) और खान जुबेर जमशेद निवासी इस्लामपुरा शाहपुर नगर, वलसाड (गुजरात)' के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता से ठगी गई लगभग 71 लाख रुपए की राशि को शिकायतकर्ता को वापस लौटाया गया है। मामले की जांच जारी है।

शिकायतकर्ता ने साइबर अपराध थाना पूर्व गुरुग्राम की टीम द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की और कहा कि हरियाणा पुलिस ने पूरी मेहनत, ईमानदारी तथा लगन के साथ प्रभावी कार्रवाई की है। जिसके चलते साइबर ठगों के चंगुल से 71 लाख रुपए की राशि उन्हें त्वरित वापस मिली है।

हरियाणा पुलिस ने आमजन से यह अपील की है कि वे सतर्क रहें। क्योंकि साइबर अपराधियों द्वारा रोजाना नए-नए तरीके अपनाते हुए लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया जा रहा है। इसलिए लोग किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी प्रकार के लिंक पर क्लिक ना करें। ना ही कोई मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। इसके अलावा, किसी व्यक्ति से अपने बैंक खाता संबंधी निजी जानकारी अथवा ओटीपी भी शेयर ना करें। साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले अलग-अलग तरीकों के बारे में लोगों को पुलिस के सोशल मीडिया हैंडलस द्वारा वीडियो आदि के माध्यम से निरंतर जानकारी दी जा रही है। ताकि लोग साइबर अपराधियों के झांसे में ना आएं और सतर्क रहें। अतः लोगों से निवेदन है कि वह हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल को जरूर फॉलो करें। ताकि उन्हें निरंतर जानकारी मिलती रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+