Haryana News: हरियाणा एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर और एएसआई 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को रेवाड़ी जिला में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सुनील और एएसआई कमल सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम में मामला दर्ज करते हुए। उसकी गिरफ्तारी की गई है। ये दोनों आरोपी सदर पुलिस थाना रेवाड़ी में तैनात थे।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपी सब इंस्पेक्टर सुनील और एएसआई कमल सिंह द्वारा गैंबलिंग एक्ट के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करने का डर दिखाकर शिकायतकर्ता से मासिक तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। उन्हें 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की गई।

acb haryana

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर-1800-180-2022 तथा 1064 पर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+