Haryana News: अंबाला से बंतो कटारिया ने दाखिल किया नामांकन, सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री शेखावत रहे मौजूद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मौजूद रहकर अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया का नामांकन दाखिल करवाया है। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री कंवरपाल और असीम गोयल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा मंत्रिमंडल में मेरे साथी कंवरपाल और असीम गोयल मौजूद रहे। मेरी ओर से उन्हें ऐतिहासिक जीत की अग्रिम बधाई।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। राजस्थान में पहले और दूसरे चरण में मतदान संपन्न हो गया है। अब राजस्थान के नेताओं को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मौजूद रहकर अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया का नामांकन दाखिल करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications