Haryana News: लोकसभा चुनाव के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई, जब्त की गई 7.24 करोड़ की नकदी

Haryana News: हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के साथ-साथ अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा भी लगातार अवैध शराब, मादक पदार्थ और नकद राशि की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अब तक 7.24 करोड़ की नकद राशि जब्त की जा चुकी है। इसके अलावा 30.05 करोड़ रुपए की अवैध शराब, मादक पदार्थ और कीमती वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। गौरतलब है कि यह आंकड़ा 2014 और 2019 के लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में जब्त की गई वस्तुओं से कहीं अधिक है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की अवधि अभी समाप्त भी नहीं हुई है और इस बार अभी तक 7.24 करोड़ रुपए नकद, 12.94 लाख रुपए कीमत की 3,87,332.77 लीटर अवैध शराब, 12.55 करोड़ रुपए की कीमत के मादक पदार्थ, 1.80 करोड़ रुपए की कीमती वस्तुएं और 2.76 करोड़ रुपए की अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं।

cash

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में 3.10 करोड़ रुपए नकद राशि, 2.69 करोड़ रुपए की अवैध शराब और 1.21 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ सहित कुल 7 करोड़ रुपए की जब्ती की गई थी। इसी तरह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान कुल 18.36 करोड़ रुपए की जब्ती की गई थी। जिसमें 2.74 करोड़ रुपए नकद, 6.23 करोड़ रुपए की अवैध शराब और 9.38 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ शामिल हैं। विधानसभा चुनाव-2019 के दौरान 5.17 करोड़ रुपए नकद, 9.73 करोड़ रुपए की अवैध शराब और 3.27 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ, 4.14 लाख रुपए की चांदी जब्त की गई थी। जिनकी कुल कीमत 18.22 करोड़ रुपए बनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+