Haryana News: अंबाला के 47980 किसानों को मिले 10 करोड़ रुपए, जानिए क्या बोले परिवहन मंत्री असीम गोयल

Haryana News: हरियाणा के परिवहन और महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार पीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद सबसे पहला कार्य किसानों का सम्मान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के तहत 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि का सीधा ट्रांस्फर एवं कृषि पैरा विस्तार कार्यकर्ता के रूप में कृषि सखियों का प्रमाणीकरण वर्चुअल माध्यम से वाराणसी उत्तर प्रदेश से किया गया। इस कार्यक्रम को अम्बाला शहर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने देखा और सुना।

मंत्री असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला अंबाला के 47980 किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 9 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपए की राशि का हस्तांतरण आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए जहां भारत को मजबूत आधार मिल रहा है। वहीं बीज से बाजार तक हर क्षेत्र में किसानों के चौतरफा विकास पर ध्यान केंद्रित करके योजनाओं को लागू किया गया है।

aseem goel

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना चलाई जा रही है। जिसके माध्यम से किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आती तथा किसान की फसल की बिक्री की राशि सीधे उनके खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मेरा पानी मेरी विरासत के माध्यम से किसानों को कम पानी में पैदा होने वाली फसलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें 7 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत दी जाती है।

उन्होने किसानों से अनुरोध करते हुए कहा कि योजना से सम्बन्धित कोई सुझाव अथवा सिस्टम में किसी प्रकार के सुधार से सम्बन्धित उनके कोई सुझाव है तो वे उनके संज्ञान में ला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+