कांग्रेस नेता की रैली में फंसा एंबुलेंस, सड़क पर ही चली गई नवजात की जान

Recommended Video

    Congress Leader Ashok Tanwar की Rally में Ambulance के फंसने से हुई मासूम की मौत । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हरियाणा में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। राजनीतिक दल के सियासत में मायूम की जान चली गई। सड़क पर नेताजी की रैली निकल रही थी, जिसके चलते वहां लंबा जाम फंस गया। करीब 45 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसा रहा और वक्त पर इलाज न मिल पाने से नवजात की मौत हो गई।

     Haryana: Newborn dies as ambulance gets stuck in Congress rally, probe ordered

    हरियाणा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर साइकिल रैली निकाल रहे थे। उनके पीछे-पीछे कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन थी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के चलते वहां करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। इस जाम में एक एंबुलेंस करीब 45 मिनट तक फंसा रहा, लेकिन नेताजी को इससे कोई लेना-देना नहीं था। सड़क पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी और कांग्रेसी झंडे लहरा रहे थे ,तो वहीं एंबुलेंस में मासूम बच्चा पल-पल इलाज के इंतजार में मौत के करीब जा रहा था। इंतजार 45 मिनट से भी लंबा हो गया तो बच्चा की सांसों ने उसका साथ छोड़ दिया और वक्त पर इलाज नहीं मिल पाने के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चा की मौत हो गई।

    बच्चे के परिजनों का कहना है कि नवजात 7 महीने के प्रीमेच्योर जन्मा था, जिसके चलते उसे लोकल अस्पताल से पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान एंबुलेंस के रास्ते में कांग्रेसी नेता की रैली आ गई और इंसानियत को शर्मसार कर देनी वाली इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर जाम नहीं होता तो शायद उनका बच्चा बच सकता था।

    वहीं इस मामले में सियासत शुरू हो गई हैं। हरियाणा की खट्टर सरकार ने मामले की SIT जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि कांग्रेस का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते वहां अक्सर ऐसा जाम लगता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+