बवाल मचने के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मांगी माफी, कहा-'अगर किसी को दुख पहुंचा तो Sorry'
चंडीगढ़। Haryana J P Dalal statement हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। दरअसल, शनिवार को उन्होंने कहा था कि जिन किसानों की मौत आंदोलन में हुई है, अगर वो घर पर भी रहते तो भी उनकी मौत हो जाती। उन्होंने कहा था कि क्या 1-2 लाख लोगों में से छह महीने के अंदर 200 लोग भी नहीं मरते हैं क्या? जेपी दलाल अपने इस बयान की वजह से विवादों में आ गए, जिसके बाद उन्होंने अब अपने बयान पर सफाई दी है। अब जेपी दलाल का कहना है कि अगर किसी को मेरे बयान से दुख पहुंचा है, तो मैं माफी मांगता हूं, मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा किसानों का भला ही चाहती है।

Recommended Video
किसान संगठन और विपक्ष ने की इस्तीफे की मांग
आपको बता दें कि शनिवार को भिवानी जिले में जेपी दलाल ने मीडिया के सवाल के जवान में कहा था, 'मेरी बात सुनिए, क्या एक से दो लाख लोगों में से छह महीने में दो सौ लोग नहीं मरते?' उन्होंने कहा, 'कोई दिल का दौरा पड़ने से मर रहा है और कोई बीमार पड़ने से, ये किसान अगर घर पर भी होते तो मर ही जाते।' जेपी दलाल के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया। कई किसान संगठनों समेत विपक्ष के नेताओं ने इस बयान को अमानवीय बताया। साथ ही दलाल के इस्तीफे की मांग कर डाली।












Click it and Unblock the Notifications