हरियाणा के एक और मंत्री देंगे डेरा सच्चा सौदा को 11 लाख
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा की ओर से आयोजित कराए गए एक स्पोर्ट्स इवेंट में हरियाणा सरकार में मंत्री मनीष ग्रोवर ने 11 लाख रुपए दान देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे अपने विवेकाधीन फंड से यह रुपए संस्था को दान करेंगे।

इससे पहले हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को 50 लाख रुपए दिए थे।
ये कहा था विज ने
यह राशि देने पर विज ने कहा था कि इसे ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए दिया गया है। विज ने यह राशि सिरसा में आयोजित एक खेल कार्यक्रम के दौरान दी थी।
इस दौरान विज ने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा बहुत दिनों से खेलों को बढ़ावा दे रहा है और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देगी जिससे 2020 के ओलंपिक में भारी सफलता हासिल की जा सके।
उन्होंने कहा था कि हरियाणा के हर जिल में 400 नर्सरी बनेगी जहां से अगले ओलंपिक के लिए काफी खिलाड़ी निकलेंगे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल भी थे।
कांग्रेस ने जताया था विरोध
वहीं विज द्वारा 50 लाख दिए जान पर हरियाणा कांग्रेस इकाई ने विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि सभी राजनीतिक दल खेलों को बढ़ावा देने पर एकमत हैं लेकिन विज का तरीका गलत है।












Click it and Unblock the Notifications