बीमार मां से मिलने की चाह में साइकिल से तय किया 1400 Km का सफर, ऑडिशन देने गया था मुंबई

चरखी दादरी। करीब तीन महीने पहले मुंबई में एक फिल्म का ऑडिशन देने गया था। कोरोना को लेकर देशभर में लॉकडाउन लगा तो वहीं फंस गया। घर से फोन आया कि मां गंभीर रूप से बीमार है। ऐसे में घर लौटने की काफी कोशिश की लेकिन घर आने का कोई प्रबंध नहीं हुआ। ऐसे में ओएलएक्स से पुरानी साइकिल खरीदकर उसी पर मां से मिलने की चाह में घर की ओर चल दिया। रास्ते में कई समस्याएं सामने आई, बावजूद इसके मां से मिलने का जज्बा लिए आगे बढ़ता गया। आखिरकार कई मुश्किलों से गुजरते हुए 1400 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 16वें दिन दादरी पहुंचा।

फिल्म का आडिशन देने मुंबई गया था संजय

फिल्म का आडिशन देने मुंबई गया था संजय

हरियाणा के चरखी दादरी निवासी रंगकर्मी संजय रामफल मुंबई से चरखी दादरी तक साइकिल पर सफर कर घर पहुंचा है। हालांकि, संजय ने दादरी में आते ही सिविल अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। इस दौरान चिकित्सकों ने उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। अस्पताल सेे संजय सीधे अपने घर पहुंचा और मां से मिलकर मन को शांति मिली। रंगकर्मी संजय ने बताया कि वह तीन माह पूर्व एक बड़े बजट की फिल्म का आडिशन देने के लिए मुंबई गया था। फाइनल आडिशन होने के बाद जब उसे घर आना था तो देश में लॉकडाउन लग गया। ऐसे में ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं बंद हुई तो उसे काफी परेशानियां हुई। उधर, घर से फोन गया कि मां बीमार है। मां से मिलने के लिए उसने किसी भी तरह दादरी आने की ठानी।

ओएलएक्स से खरीदी पुरानी साइकिल

ओएलएक्स से खरीदी पुरानी साइकिल

संजय रामफल ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बाजार बंद थे तो उसने ओएलएक्स के माध्यम से मुंबई में ही एक पुरानी साइकिल खरीदी। बीती 11 अप्रैल को मुंबई से दादरी के लिए निकल पड़ा। करीब 1400 किलोमीटर सफर तय करते हुए वह 16वें दिन दादरी पहुंचा। सफर में आई कई परेशानियां संजय ने बताया कि हर रोज करीब 80 से 90 किलोमीटर का सफर वह साइकिल से तय कर रहा है। इस बीच उसे पुलिस नाकों के अलावा कई कच्चे रास्तों से होकर आगे बढ़ना पड़ा। बीच रास्ते में उसकी साइकिल खराब हो गई तो फिर से एक पुरानी साइकिल खरीदकर दादरी पहुंचा है।

मां से मिलकर खुशी हुई, होम क्वारंटाइन हुआ

मां से मिलकर खुशी हुई, होम क्वारंटाइन हुआ

रंगकर्मी संजय रामफल सीधे चरखी दादरी के सिविल अस्प्ताल पहुंचा और अपना चेकअप करवाया। चेकअप के बाद चिकित्सकों ने उसे 14 दिन होम क्वारंटाइन की सलाह दी। संजय ने बताया कि घर पहुंचकर मां से मिला तो काफी खुशी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+