Haryana Lok Sabha Chunav Result: बीजेपी-कांग्रेस को हरियाणा में 5-5 सीटें, जानें कौन कहा से रहा आगे

Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: देश की 18वीं लोकसभा चुनावों के लिए 543 लोकसभा सीटों पर मंगलवार 04 जून को वोटों की काउंटिंग है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भी मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। हरियाणा में इस बार भाजपा, कांग्रेस और इंडियन लोकदल चुनावी मैदान में है। हरियाणा के औसतन एग्जिट पोल के आंकाड़ों के मुताबिक यहां भाजपा को 8-10 सीटें जीतने का अनुमान है। हरियाणा में फिलहाल 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के नतीजों के पल-पल के अपडेट के लिए वनइंडिया हिंदी के लाइव ब्लॉग पर बने रहें

Haryana LS Election Result LIVE

LIVE Feed
Jun 04, 2024, 11:55 PM IST

रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने हरियाणा में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की है। रोहतक लोकसभा के कुल वोट 12 लाख 48 हजार 446 वोट (ईवीएम व बैलेट पेपर के मिलाकर) थे। दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने 345298 मतों से भाजपा के अरविंद शर्मा को हरा दिया है।
Jun 04, 2024, 9:41 PM IST

Rohtak Lok sabha Chunav Result 2024: रोहतक से 24वें राउंड में दीपेंद्र हुड्डा आगे

हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट पर मतगणना के 24 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा 345231 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना में दीपेंद्र हुड्डा को 778259 मत मिले हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी अरविंद शर्मा को 435028 मत मिले हैं। वहीं जेजेपी के रविंद्र को 6209 मत मिले हैं।
Jun 04, 2024, 9:18 PM IST

Hisar Chunav Result: कांग्रेस के जय प्रकाश जीते

हिसार सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश जीत गए है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला को 63381 मतों से हराया है। जय प्रकाश को 5 लाख 70 हजार 424 वोट मिले है। तो वहीं, बीजेपी के रणजीत चौटाला को 507043 वोट मिले है।
Jun 04, 2024, 9:12 PM IST

Gurugram Chunav Result 2024: राव इंद्रजीत सिंह जीते

गुरुग्राम सीट से भाजपा कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह ने जीत गए है। राव इंद्रजीत ने 75079 मतों से जीत दर्ज कराई है, उन्हें 808336 मत प्राप्त हुए है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर 733257 वोट मिले है।
Jun 04, 2024, 8:39 PM IST

Faridabad Chunav Result 2024: बीजेपी के कृष्ण पाल गुर्जर जीते

फरीदाबाद सीट पर बीजेपी के कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप हो हरा दिया है। वह एक बार फिर से सांसद बन गए हैं। उन्होंने 788569 वोट प्राप्त कर महेंद्र प्रताप को 172914 वोट से हराया है। वहीं महेंद्र प्रताप को 615655 वोट प्राप्त हुए हैं।
Jun 04, 2024, 8:30 PM IST

Sonipat Lok sabha Chunav Result 2024: सोनीपत में भाजपा के मोहनलाल बड़ौली हारे

सोनीपत लोकसभा सीट भाजपा के हाथ से निकल गई है। हरियाणा में कांग्रेस की तीन सीट पर जीत घोषित हो चुकी है। सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को 21816 वोटो से हराया है। ब्रह्मचारी को साफ छवि और नए चेहरे का फायदा मिला है। भाजपा 5 सीट पर अभी बढ़त बनाए हुए हैं।
Jun 04, 2024, 7:55 PM IST

Kurukshetra Chunav Result: बीजेपी के नवीन जिंदल ने दर्ज कराई जीत

कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल ने 29021 मतों से जीत दर्ज कराई है। उन्होंने कड़े मुकाबले में AAP उम्मीदवार डॉ. सुशील कुमार गुप्ता को हरा दिया।
Jun 04, 2024, 7:05 PM IST

Rohtak Chunav Result: दीपेंद्र हुड्डा 3 लाख वोटों से आगे

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा 342834 वोटों से आगे चल रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा को 777256 वोट मिले है। वहीं, बीजेपी नेता अरविंद कुमार शर्मा को 434422 वोट प्राप्त हुए है।
Jun 04, 2024, 6:55 PM IST

Gurugram Chunav Result 2024: 73 हजार मतों से पीछे हुए राज बब्बर

गुरुग्राम सीट से भाजपा कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह ने बढ़त बना ली है। राव इंद्रजीत 73463 मतों से आगे चल रहे है, उन्हें 802346 मत प्राप्त हुए है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर 728883 वोट मिले है। राज बब्बर सुबह से बढ़त बनाए थे, लेकिन अब वो पीछे हो गए है।
Jun 04, 2024, 6:52 PM IST

Sonipal Chunav Result: बीजेपी प्रत्याशी मोहन लाल स्वीकार की हार

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने अपने हार को स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा की लाखों वोट उनको मिली है और देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी सरकार बनाने जा रहे हैं।
Jun 04, 2024, 5:35 PM IST

Kurukshetra Lok sabha Chunav Result 2024: कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल 30900 मतों से आगे

कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल 30900 मतों से आगे चल रहे हैं। उनको अब तक 523491 वोट मिले हैं। वहीं आप पार्टी के सुशील गुप्ता को 492593 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 4:35 PM IST

Karnal Lok sabha Chunav Result 2024: पूर्व सीएम मनोहर लाल 2 लाख मतों से आगे

करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तकरीबन 208272 मतों से आगे निकल गए हैं। उन्हें कुल 672400 मत मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 464128 मत मिले हैं।
Jun 04, 2024, 3:31 PM IST

Rohtak Lok sabha Chunav Result 2024: रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा आगे

रोहतक लोकसभा सीट पर सातवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने 153094 वोटो के साथ बढ़त ले ली है। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा 195687 वोटो के साथ काफी पीछे चल रहे हैं।
Jun 04, 2024, 2:34 PM IST

Karnal Assembly By-Election Results: करनाल विधानसभा सीट पर सीएम नायब सिंह सैनी आगे

करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सीएम सैनी 32607 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 76226 मत मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह को 43619 मत मिले हैं।
Jun 04, 2024, 1:38 PM IST

Hisar Chunav Result 2024: मतगणना केंद्र से रवाना हुए रणजीत चौटाला

हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह मतगणना केंद्र से उठकर चले गए हैं। यहां कांग्रेस के जयप्रकाश 18068 मतों से आगे हैं। जयप्रकाश को 254854 वोट मिले हैं। जबकि रणजीत चौटाला को 27786 वोट मिले हैं। शहर की मतगणना समाप्त हो चुकी है।
Jun 04, 2024, 12:45 PM IST

Karnal Chunav Result 2024: मनोहर लाल खट्टर 96 हजार वोट से आगे

करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर 96 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। उन्हें 288959 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 192314 मत मिले हैं।
Jun 04, 2024, 12:16 PM IST

Rohtak Chunav Result: दीपेंद्र हुड्डा 1,17,616 वोटों से आगे

चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों के अनुसार रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा 1,17,616 वोटों से आगे चल रहे हैं। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों के अनुसार मुझे लगता है कि ये हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं। मैं हरियाणा की जनता को धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि लोग हमारी उम्मीदों से ज़्यादा हमें आशीर्वाद दे रहे हैं...।
Jun 04, 2024, 11:48 AM IST

Rohtak Chunav Result: बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने बनाई बढ़त

रोहतक लोकसभा सीट से दो राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा आगे रहे, जबकि तीसरे हलके में भाजपा के अरविंद शर्मा ने हलके के अंदर बढ़त बना ली। तीन राउंड में अरविंद शर्मा को हलके से 6042 व दीपेंद्र हुड्डा को 5657 वोट मिला है।
Jun 04, 2024, 11:03 AM IST

Hisar Chunav Result: कांग्रेस की बढ़त

हिसार सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जेपी आगे चल रहे है। भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला 1050 वोट से पीछे चल रहा है।
Jun 04, 2024, 10:27 AM IST

Haryana Chunav Result: कांग्रेस ने 6 सीटों पर बनाई बढ़त

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने 6 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, बीजेपी 3 और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में अंबाला में कांग्रेस 21417, रोहतक में कांग्रेस 32252, सिरसा में कांग्रेस 35084, सोनीपत में कांग्रेस 3277 और गुड़गांव में कांग्रेस 20957 वोटों से आगे चल रही है।
Jun 04, 2024, 10:04 AM IST

Rohtak Chunav Result: दीपेंद्र हुड्डा 28 हजार वोट से आगे

दूसरा राउंड में रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा 28 हजार 952 वोट से आगे चल रहे है। वहीं, बीजेपी से अरविंद शर्मा 16 हजार 882 वोट से पीछे चल रहे है।
Jun 04, 2024, 9:53 AM IST

Gurugram Chunav Result 2024: कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर आगे

गुरुग्राम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर चल आगे रहे हैं। राज बब्बर को 18,567 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह को 5461 मिले। राज बब्बर 13,106 वोट से आगे चल रहे हैं।
Jun 04, 2024, 9:25 AM IST

Sirsa Chunav Result 2024: बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर पीछे

सिरसा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा आगे चल रही है। बता दें कि अशोक तंवर कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Jun 04, 2024, 9:18 AM IST

Karnal Chunav Result: पूर्व सीएम खट्टर आगे

करनाल सीटे से बीजेपी प्रत्याशी व पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रत्यशी दिव्यांशु बुद्धिराजा पीछे हो गए हैं। शुरुआत में दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे चल रहे थे।
Jun 04, 2024, 8:45 AM IST

Kurukshetra Chunav Result: बीजेपी के नवीन जिंदल पीछे

हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। वहीं, आप के सुशील गुप्‍ता आगे हैं। नवीन जिंदल कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Jun 04, 2024, 8:33 AM IST

करनाल: शुरुआती रुझानों में मनोहर लाल खट्टर पीछे

शुरुआती रुझानों में करनाल से बीजेपी प्रत्याशी व पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर पीछे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे चल रहे हैं।
Jun 04, 2024, 8:27 AM IST

सिरसा: कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैला 34 मतों से आगे

सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 34 मतों से आगे चल रही है।
Jun 04, 2024, 8:06 AM IST

वोटो की गिनती शुरू, जानिए पहला रुझान

लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहला रुझान सामने आने ही वाला है। हरियाणा की 10 सीटों पर सबसे पहले कौन बाजी मारेगा। हम सबसे पहले बताने वाले हैं आपको।
Jun 04, 2024, 8:04 AM IST

सिरसा: मतगणना केंद्र पर पहुंचे BJP प्रत्याशी अशोक तंवर

सिरसा में बने देवी लाल विश्वविद्यालय मतगणना केंद्र पर पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर चौधरी।
Jun 04, 2024, 7:48 AM IST

नारनौल में जश्न की तैयारी, 100 क्विंटल लड्डू तैयार

हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल में चुनाव परिणाम आने का इंतजार किया जा रहा है। चुनाव जो भी जीतेगा। उनके समर्थकों द्वारा लड्डू बांटे जाएंगे। इसके चलते शहर के हलवाई बाजार में 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+