Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Lado Lakshmi Yojana: इन माताओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का सीधा लाभ, हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा

Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) के लिए प्रदेश की आधी आबादी में काफी उत्साह है। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए फरवरी 2026 में कई अहम अपडेट सामने आए हैं। राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह डीबीटी स्कीम चलाई जा रही है। अब तक इस योजना की 3 किस्त जारी की गई हैं। तीसरी किस्त में 8.63 लाख महिला लाभार्थी थीं। इस योजना का और विस्तार किया जाने वाला है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 जनवरी 2026 को योजना की तीसरी किस्त जारी की थी। इस चरण में लगभग 8.63 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 181 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। सरकार यह राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजती है, ताकि पारदर्शिता बनी रही। अब इस योजना का दायरा बढ़ाया जाने वाला है।

Haryana Lado Lakshmi Yojana

Haryana Lado Lakshmi Yojana: माताओं को भी योजना में किया गया शामिल

हाल ही में सरकार ने योजना के दायरे को और विस्तारित किया है। अब उन माताओं को भी इसमें शामिल किया जा रहा है जिनके बच्चे 10वीं या 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाते हैं। इस कदम से शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। सीएम नायाब सिंह सैनी का कहना है कि भविष्य में योजना के दायरे का और विस्तार किया जाएगा। हरियाणा सरकार की कोशिश महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने की है।

Lado Lakshmi Yojana: महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता

- पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता।

- राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के जरिए भेजी जाती है।

Lado Lakshmi Yojana: लाभार्थी महिलाओं के लिए पात्रता शर्तें

वार्षिक आय सीमा ₹1.80 लाख से कम

आयु सीमा 23 से 60 वर्ष

वर्ष 2025-26 के बजट में ₹5000 करोड़ का प्रावधान

Lado Lakshmi Yojana Update: आवेदन और स्टेटस चेक की प्रक्रिया

लाभार्थी महिलाएं सरकार की ओर से लॉन्च किए गए Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana App के माध्यम से आवेदन और भुगतान की स्थिति देख सकती हैं। इसके अलावा Social Justice Haryana पोर्टल पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध है। नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर आधार कार्ड, फैमिली आईडी और बैंक पासबुक के साथ पंजीकरण कराया जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+