हरियाणाः कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार की 4 महिलाओं की हो गई मौत

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में चारों महिलाएं हैं, जिनमें देवरानी, जेठानी, ननद और सास हैं। पूरा परिवार कैथ से कुरुक्षेत्र जा रहा था। ढांड रोड पर शुक्रवार को क्विड कार और पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

haryana kurukshetra road accident four woman died

घायलों में चालक और बेटी है। सभी को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गै। कैथल के पटेल नगर का परिवार है। पटेल नगर निवासी सचिन सुबह अपनी मां को कुरुक्षेत्र के सिगनेस अस्पताल में दवा दिलवाने आ रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी सुमन, छोटे बाई की पत्नी ज्योति, बहन सोनिया और बेटी जसिका गाड़ी में थी। बता दें कि मृतक ज्योति केयूके के अंतर्गत सीनियर मॉल स्कूल में ड्राइंग टीचर है।

ढांड रोड पर उनकी कार पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सुमन और उसकी देवरानी ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ननद सोनिया और सास सरोज की अस्पताल में जाकर मौत हुई। सचिव व उनकी दो साल की बेटी जसिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को एलएनजेरी अस्पताल में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मातम छा गया है। अस्पताल में परिवार की चीख-पुकार गूंजने लगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कार की स्पीड तेज थी, जिससे चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप से टकराने के बाद कार सड़क के नीचे चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+